रिपोर्ट- अमित कुमार!
-पटना हाईकोर्ट में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक वकील ने हाईकोर्ट परिसर में ही सुसाइड अटेम्प्ट किया हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही हाई कोर्ट परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते वकील को बचा लिया ।
दरसल यह पूरी घटना हाई कोर्ट परिसर में उसे समय घटी जब कोर्ट की कर्यवाई चल रही थी ठीक उसी समय वीरेश्वर सिंह नाम के वकील ने हाईकोर्ट के सुनावई कक्ष से बाहर निकल कर दूसरे तल्ले से छलांग लगाकर छज्जे पर आ गए जिसे देख हाई कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों में अफरा तफरी मच गई वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है की मौके पर मौजूद वकील अपनी जीवन लीला समाप्त करने की फिराक में लगे वीरेश्वर सिंह नाम के वकील को नीचे उतरने के साथ साथ हाई कोर्ट की बदनामी होने की गुहार लगा रहे हैं बावजूद इसके वीरेश्वर सिंह अपनी जिद पर अड़ा रहा हालांकि समय रहते हाई कोर्ट परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने अधिवक्ता वीरेश्वर सिंह को आत्मघाती कदम उठाने से पहले ही रोक लिया तब जाकर हाईकोर्ट परिसर में मौजूद अन्य वकीलों ने राहत की सांस ली ।
वही हाई कोर्ट में कार्यरत कर्मचारियों और हाईकोर्ट में अपने केस को लेकर पहुंचे प्रत्याशियों ने कहा कि देखते ही देखते वकील साहब ने इस तरह के आत्मघाती कदम उठा लिए जिसके बाद पूरे हाईकोर्ट परिसर में अफरा तफरी फैल गई । वही हाई कोर्ट में काम करने वाले अधिवक्ता के लिपिक निशांत ने बताया कि 148 के केस में सही जजमेंट ना मिलने से गुस्से में आए हाई कोर्ट के वकील वीरेश्वर सिंह ने इस तरह के आत्मघाती कदम उठाए हैं जिसे समय रहते रोक लिया गया ।
बाईट-संजय कुमार, प्रत्यक्ष दर्शी ।




