रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!
बेगुसराय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा हम के राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रहे सुभाष सिंह परमार ने प्रेस की विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को बिहार के नव गठित एनडीए गठबंधन सरकार में मंत्री बनाने जाने पर वंचित समाज को सम्मान मिला है और इससे वंचित समाज के हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।उन्हें मंत्री बनाए जाने से नीतीश कुमार का भी हाथ मजबूत हुआ है। और इससे यह पता चलता है कि नवगठित सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल में दलित समाज के प्रति सम्मान बरकरार है।
परमार ने कहा कि हम के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए गठबंधन में शामिल होने का फैसला बिहार राज्य व बिहार के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया था। उन्होंने नीतिश कुमार से भी एनडीए गठबंधन में वापसी का अनुरोध किया था क्योंकि राजद के साथ सरकार बनाना बिहार की जनता के साथ धोखा था। शुक्र है कि समय रहते हुए श्री नीतीश कुमार को जीतन राम मांझी की बात समझ में आ गई और उन्होंने राजद से नाता तोड़कर एनडीए के साथ मिलकर बिहार को सही दिशा में ले जाने का काम किया है। परमार ने आगे कहा कि हम ही एक ऐसी पार्टी है जो सही मायने में बिहार के दलित वन्चित अकलियत के साथ सर्व समाज के विकास की चिंता करती है व सबको साथ लेकर चलती है। जीतन राम माझी, संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में हम बिहार के विकास की गति को बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है।




