एनडीए की बिहार में सरकार बनने पर गया में जश्न, भाजपा नेताओं ने मिठाइयां बांटी

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार

गया. बिहार के गया में एनडीए की सरकार एक बार फिर से बनने पर भाजपा में हर्ष का माहौल है. गया जिला में भाजपा के कार्यकर्ताओं एनडीए की सरकार बनने पर हर्ष व्यक्त किया है. वहीं, मिठाइयां बांंटकर खुशी भी जताई.

भाजपा नेताओं ने मिठाइयां बांंटकर खुशी मनाई

बिहार में एनडीए की सरकार एक बार फिर से बनने पर गया में जश्न का माहौल है. भाजपा के कार्यकर्ताओं- नेताओं ने रविवार को एनडीए की सरकार पुन: बनने पर जमकर जश्न मनाया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार बनने खुशी में नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया.

राम मंदिर बनने के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बनने से काफी खुशी

वहीं, भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार में अब एनडीए की सरकार फिर से बन गई है. एनडीए की सरकार बनने से काफी हर्ष का माहौल है. वहीं, गया में भाजपाईयों में काफी खुशी है. भाजपा नेताओं ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बनने से दोहरी खुशी है. वे लोग इसका जश्न मना रहे हैं.

दोहरी खुशी आई है

भाजपा नेता मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि दोहरी खुशी हमारे बीच आई है. राम मंदिर बनने के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है. इसे लेकर मिठाइयां बांंटकर, पटाखे छोड़कर जश्न मनाया जा रहा है. हमलोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी बांंट रहे हैं. बिहार में हमारी सरकार फिर से बनी है, जिसे लेकर हमलोग भाजपा के कार्यकर्ता-नेता मिलकर खुशी व्यक्त कर रहे हैं. मिठाइयां बांटी जा रही है. वहीं, पटाखे भी छोड़े जा रहे हैं. राम मंदिर बनने के बाद यह दूसरी खुशी हम लोगों के बीच आई है.

बाइट-मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा नेता गया.
बाईट – राजेन्द्र प्रसाद
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment