रिपोर्ट- अमित कुमार!
राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर व्यंगवान छोड़ा।
कहा कि आज से बिहार में रामराज शुरू हो जाएगा, चोरी हत्या,लूट, बेईमानी सब बंद हो जाएगा।
हमारे छोटे भाई सम्राट चौधरी ने प्रतिज्ञा कर रखी थी कि जब वह नीतीश कुमार को हटाएंगे तभी अपनी पगड़ी खोलेंगे, मुझे लगता है कि सम्राट चौधरी ने पगड़ी इसलिए नहीं खोली है कि उनका संकल्प जारी है।
जब वह नीतीश कुमार को हटा देंगे तभी पगड़ी खोलेंगे। राजद अपनी जिस नीति, सिद्धांत पर चलती रही है उसको लेकर ही आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बारे में लोग कैसी-कैसी प्रतिक्रिया कर रहे हैं वह सुनने लायक है। अब तो नीतीश कुमार ऐतिहासिक पुरुष हो गए हैं। वह अजर अमर हो गए हैं।
नौ बार मुख्यमंत्री हो गए। गिनीज बुक में नाम आ रहा है उनका अगर नाम इतिहास में दर्ज कर रहे हैं तो चोरी, हत्या, गैर बराबरी इस सब को भी खत्म कर दे तब ना! कहा कि अब तो गांव, शहर जहां जाइएगा वहां बहार ही नजर आएगा।
भाजपा विरोधी गठबंधन इंडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को सब लोग ने मिलकर मजबूती दी थी जिनको बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षा थी वह भाग गए।
जिनकी महत्वाकांक्षा जनता के लिए थी, मुद्दा के लिए था वे लोग इसके लिए तैयार हैं कि जब तक लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए सभी तरह की तकलीफ भी सहेंगे। जब तक लक्ष्य की प्राप्ति हम नहीं कर लेते हैं तब तक हम कहीं नहीं जाएंगे।
बाईट: अब्दुलबारी शिधिकी




