महादलित बस्ती में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फहराया तिरंगा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के सीओ पंचायत के वार्ड नंबर 5 में महादलित बस्ती में झण्डोंतोलन का कार्यक्रम जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा संपन्न किया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने उक्त वार्ड में पहुंचकर निर्धारित समय के अनुसार झण्डोंतोलन किया और इस दौरान लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में धूमधाम से गणतंत्र दिवस का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर नियुक्त किए गए पदाधिकारी द्वारा ससमय पहुंचकर झंडातोलन का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Join us on:

Leave a Comment