सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम को लेकर डीएम ने किया बैठक!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर सह अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति सावन कुमार के द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में दिनांक 15 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान से संबंधित दो प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समाहरणालय सभागार में उपस्थित सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़े हुए सभी संबंधितों, एनजीओ, एनएचएआई, कर्मी, पदाधिकारियों इत्यादि को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें