कर्पूरी ठाकुर की जयंती मानाने जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो के साथ सैकड़ों लोग पटना रवाना!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई सिकंदरा बुधवार को पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म शताब्दी समारोह को सफल बनाने को लेकर जमुई जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो

सिकंदरा बुधवार को पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म शताब्दी समारोह को सफल बनाने को लेकर जमुई जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं काफी संख्या में वाहन के माध्यम से पटना के लिए रवाना हुए। इस दौरान सिकंदरा शेखपुरा रोड स्थित कपिल देव सिंह सेवा संस्थान के समीप सभी वाहनों को एकत्रित कर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जानकारी देते हुए शैलेंद्र महतो ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू की ओर से पटना के वेटरनरी कॉलेज में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ो कार्यकर्ता लगभग एक सौ से वाहन से रवाना हुए। इस दौरान जदयू सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष सुचित कुमार, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, जदयू जिला महासचिव अंबिका यादव, वरिष्ठ नेता चंद्रदेव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, ब्रजेश सिंह, अनुज सिंह, भोला खान, राम पदारथ शर्मा, राकेश पासवान, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष करुणा देवी, अनिल सिंह, मोहम्मद इरफान, नीतीश कुमार, ललन कुमार, रामाशीष महतो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पटना रवाना हुए।

वाइट -शैलेंद्र महतो जदयू अध्यक्ष

Leave a Comment

और पढ़ें