भगवान श्रीराम के नाम पर दिया जलाना व जय श्रीराम का नारा लगाने पर हमला, आधा दर्जन जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

भगवान श्रीराम के नाम पर दिया जलाना व जय श्रीराम का नारा लगाना एक पक्ष को पड़ा महंगा

कल रात एक पक्ष मंदिर में जला रहा था दिया व राम जी का लगाया जयकारा तो दूसरे पक्ष के लोगो ने पहले तो बुझाया राम जी का दिया और बाद में जब एक पक्ष ने लगाया जयश्रीराम का नारा तो दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार से कर दिया जानलेवा हमला

बाद में झड़प ने लिया हिंसक रूप व दोनों पक्षो से छह लोग हुए बुरी तरह से जख्मी

सभी को आननफानन में लाया गया मोतिहारी सदर अस्पताल

सभी घायलों का चल रहा है इलाज वही गाँव मे है तनाव का माहौल

पीड़ित पक्ष से मिलने पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया सांसद संजय जायसवल

बिहार सरकार पर लगाया हिंदुओं के साथ अत्याचार करने का आरोप

एक का कटा है हांथ तो दूसरे का कटा है पूरी तरह
से अंगुली वही दो अन्य हिन्दू पक्ष का फटा है सर

साजिश के तहत पूर्व से छतों पर पत्थर रख पत्थरबाजी व तलवारबाजी करने का सांसद ने लगाया आरोप

मोतिहारी एसपी ने मामले की पुश्टि व छह लोगों के घायल होने की बात को किया स्वीकार

एसपी ने कहा गाँव मे कर दिया गया है पुलिसबल की नियुक्ति वही जांचोपरांत होगी कार्यवाही

सुगौली के हत्था गाँव की वारदात
:__मोतिहारी में एक बार फिर दो पक्षो के बीच हिंसक झड़प हुई है और इस झड़प में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है ।घटना का कारण कल भगवान श्रीराम के नए भवन में प्रवेश होने के उपलक्ष्य में आयोजित दीपोत्सव रहा जहां एक पक्ष कल भगवान श्रीराम के नाम पर गाँव के मंदिर में राम नाम का दिया जला रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोगो ने नाजायज मजमा लगाकर पहले तो दिया बुझाया फिर उसके बाद जब एक पक्ष ने जय श्रीराम का नारा लगाया तो छतों पर रखे पत्थर व धारदार हथियार से उनलोगों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसके कारण एक पक्ष के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए ,,जिसमे से एक का हांथ काट गया तो दूसरे का अंगुली वही तीसरे ब्यक्ति का सर बुरी तरह से फट गया वही इस झड़प में दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों को चोटें आई है ।घटना के बाद गाँव मे तनाव बना हुआ है वही मामले की गंभीरता को देखते हुए गाँव मे भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ।।मामला तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है ।घटना सुगौली थाना क्षेत्र के हाथा गाँव की है ।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कल शाम सुगौली के हाथा गाँव मे श्रीराम जी के नए भवन में प्रवेश को लेकर हिन्दू पक्ष के लोगो मे खासा उत्साह था और दिन भर के पूजा पाठ के बाद शाम में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित था ।शाम में जब हिन्दू पक्ष के लोगो ने गांव के मंदिर में दिया जलाना शुरू किया तो दूसरे पक्ष के लोग वहां आ धमके और जबरन दिया को बुझाने लगे ।जिसके बाद पहले पक्ष ने इसका बिरोध किया और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे ।उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगो ने अपने छतौ के ऊपर से पत्थरबाजी करने लगे व तलवार व अन्य धारदार हथियार से पहले पक्ष पर हमला कर दिया जिससे तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए ,,उसके बाद पहले पक्ष के लोगो ने भी जबाबी कार्यवाही की ओर दूसरे पक्ष के लोग भी इसमें घायल हो गए ।घटना के बाद काफी देर तक पूरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील रहा है ।सुगौली पुलिस के काफी प्रयास के बाद मामले को काफी मसक्कत के बाद शांत करवाया गया ।उसके बाद सभी घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल में लाया गया जहां गम्भीर हालात में सभी का इलाज चल रहा है ।।


वही इस मामले की सूचना मिलते हज बेतिया के सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवल दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे व घायलों का हाल जाना ।उसके बाद उन्होंने इस संबंध में मोतिहारी एसपी से मामले की जांच व अविलंब कार्यवाही का निर्देश दिया व मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसके लिए बिहार सरकार को कठघडे में खड़ा किया और कहा कि सुशाशन के राज्य में हिन्दुओ के साथ ऐसा ही ब्यवहार किया जा रहा है । हिंदुओं के साथ यहां अत्याचार हो रहा है और सरकार कान में तेल डालकर सोई है ।उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत ये घटना हुई है ।पहले तो मंदिर ज दिए बुझाए गए उसके बाद छतों से पत्थर बरसाए गए और फिर धारदार हथियार से हिंदुओं पर हमला किया गया जिससे एक ब्यक्ति का हांथ कट गया तो दूसरे की अंगुली वही तीसरे का सर फटा है ।एक साजिश के तहद पूर्व से ही छतों पर पत्थर रखे गए थे कि हिन्दू पक्ष राम जी का दिया नही जला सके ।

वही इस मामले में जब हमने मोतिहारी एसपी से बात की तो उन्होंने घटना की पुश्टि की और कहा कि कल रात सुगौली थाना क्षेत्र में दो पक्षो के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसमे छह लोग घायल हुए है ।उन्होंने कहा कि मामले को देखते हुए गाँव मे पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।जांचोपरांत दोषियों की गिरफ्तारी होगी ,,,,

Join us on:

Leave a Comment