नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में भीषण अग्निकांड में दो घर जलकर राख, लाखों रुपया की कोई नुकसान, दो बच्चे झुलसने से हुए गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय में मंगलवार की सुबह हुए अग्निकांड में दो घर जलकर राख हो गया। घटना में लाखो रुपए की क्षति हुई है। इस अगलगी में एक बच्चा भी आंशिक रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर वार्ड संख्या एक की है। इस संबंध में रवीन कुमार महतो की पत्नी राखी देवी एवं रामबाबू महतो की पत्नी गीता देवी ने बताया कि हम लोग अपने घर में सोए हुए थे। अहले सुबह अचानक आग लग गई। आस-पास के लोगों द्वारा हल्ला करने पर हम लोगों की नींद खुली तो घर से भागे। इस दौरान राखी का छोटा भाई नवीन भी आंशिक रूप से झुलस गया। जबकि गीता के 14 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार को किसी तरह घर से सुरक्षित निकाल लिया गया। ग्रामीणों के सहयोग से काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दो घर में रखा अनाज, कपड़ा, बिछावन, जमीन का कागजात और आभूषण सहित करीब 10 हजार नगद भी जल गए। घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दी गई है। सरपंच शिव बालक सहनी ने बताया कि पीड़ित अत्यंत गरीब है। अंचल अधिकारी को उचित मुआवजा देने के लिए आवेदन देकर अनुरोध किया गया है। राजस्व कर्मचारी क्षति का आकलन कर रहे हैं।
बाइट:-रेखा देवी अग्निकांड




