विधान पार्षद,जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की माँ के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

विधान पार्षद एवं जदयू के मुख्य प्रवक्ता श्री नीरज कुमार की माँ के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 09 जनवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद तथा जदयू के मुख्य प्रवक्ता श्री नीरज कुमार की माँ के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि माँ का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। माँ का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। मुख्यमंत्री ने श्री नीरज कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना भी दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें