रिपोर्ट – मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – जन अधिकार पार्टी लो० का अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना मंगलवार को समाहरणालय परिसर के धरना स्थल पर आयोजित हुआ। धरना की अध्यक्षता पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष हलचल अली ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रिंस विक्टर मौजूद रहे। एक दिवसीय धरना में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की 12 सूत्री मांग थी। धरना में कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तो हम सभी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। प्रदेश महासचिव प्रिंस विक्टर ने बताया कि हमारी 12 सूत्री मांगें है कि भारत नेपाल कोशी हाई डेम के निर्माण की जाए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। पूर्णियों में हाईकोर्ट बेंच स्थापित किया जाए। पूर्णियाँ को उप-राजधानी का दर्जा दिया जाए। कोशी, सिमाचल को आर्थिक स्पेशल का दर्जा दिया जाए। पूर्णियों में अविलम्ब हवाई अड्डा सेवा की शुरूआत की जाए। अररिया जिला में मक्का एंव जूट फैक्ट्री का निर्माण कराया जाए। रानीगंज विधान सभा को सामान्य सीट जारी किया जाए। जोगबनी से दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सेवा चालू किया जाए। अररिया जिले को बाढ़ आपदा से मुक्ती के लिए स्थायी निदान किया जाए।
अररिया से सुपौल रेलवे लाईन को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए। अररिया जिले में मेडिकल कॉलेज का अविलम्ब निर्माण किया जाए।
कहा कि आज सीमांचल का जिला उपेक्षा का शिकार है। इसलिए हमारी मांगों को अविलंब पूरा किया जाए। प्रदेश महासचिव ने बताया कि इसी सब उपेक्षा के कारण सीमांचल का जिला आर्थिक रूप से कमजोर है। यहां के बच्चे को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसलिए हमलोग राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा है। बताया कि ये धरना का कार्यक्रम बिहार के सभी जिलों में आयोजित हुआ है।
बाइट – प्रिंस विक्टर, प्रदेश महासचिव, जाप पार्टी।