लखीसराय- बड़हिया में बिजली विभाग के कर्मियों से मारपीट व छिनतई, दो कर्मी गंभीर रूप से जख़्मी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

बड़हिया।

बड़हिया टालक्षेत्र स्थित दरौंक पोखर के समीप सोमवार की शाम को बिजली विभाग के दो मानव बल के साथ मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम देने के का मामला प्रकाश में आया है।
घटना में दोनो मानव बल गंभीर रूप से घायल है।घायल दोनो मानव का इलाज बड़हिया रेफरल अस्पताल में चल रहा है।जख्मी मानव बल का पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र जैतपुर पंचायत के गढ़टोला निवासी स्व बृजनंदन सिंह के पुत्र के निरंजन कुमार और वीरूपुर निवासी सुबोध सिंह के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार दोनों मानव बल दो अलग-अलग दो बाइक से सवार होकर बड़हिया से विरूपुर थाना विद्युत चोरी से संबंधित मामला दर्ज करने जा रहे थे। इसी क्रम में दरौंक पोखर के समीप 3 अपाची बाइक पे सवार सवार रहे 6 की सँख्या नकाबपोश लोगों द्वारा इन दोनों ही मानव बल को रोक लिया गया ओर छिनतई करने लगा जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों के द्वारा एक हवाई फायरिंग करते हुए दोनो मानव बल के सिर पर पिस्तौल के बट से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।दोनो मानव बल का बाइक व मोबाइल छिनतई कर फरार हो गयादूसरे मानव बल (प्रेम) के पास रहे मोबाइल से इसकी सूचना कार्यालय को दी गई। जानकारी पाकर अन्य सहायक मानव बल व विद्युत कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंच एंबुलेंस की मदद से दोनों ही ज़ख्मियों को रेफरल अस्पताल लाया गया।दोनो का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़हिया व बीरुपुर थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में में जुट गई।

Leave a Comment

और पढ़ें