Search
Close this search box.

कैमूर-पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के अलावा उनके आश्रितों के चिकित्सा पर 14 लाख व्यय!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर पुलिस ने वर्ष 2023 में 45 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के अलावा उनके आश्रितों के चिकित्सा व्यय पर खर्च किया 14 लाख रुपए

कैमूर। कैमूर पुलिस ने सिर्फ क्राइम कंट्रोल के लिए ही काम नहीं करती है। इसके अलावा अपने कर्मियों और पदाधिकारी पर भी बेहतर ध्यान देती है। उनके स्वास्थ्य को लेकर कैमूर पुलिस लगातार सतर्क रहती है। एक आंकड़ा के तहत देखा जाए तो कैमूर पुलिस में वर्ष 2023 से 24 में कैमूर जिले के 45 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी और उनके आश्रितों के चिकित्सा व्यय पर 14 लाख रुपए खर्च किया गया है। कैमूर पुलिस ने 13 लाख 92 हजार रुपए चिकित्सा व्यय पर खर्च किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के स्वयं एवं उनके आश्रितों के चिकित्सा व्यय पर हुए खर्चों की प्रतिपूर्ति हेतु उचित व्यवस्था किया गया है। इस वित्तीय वर्ष 2023 से 24 के दौरान 45 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा स्वयं एवं अपने आश्रितों के इलाज पर खर्चो की प्रतिपूर्ति हेतु आवेदन समर्पित किया गया था। जिनकी निकासी सुनिश्चित की गई है। इसके तहत 45 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी को कुल 13 लाख 92 लख रुपए की चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें