जहानाबाद- पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा वाणावर महोत्सव का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड स्थित वाणावर पहाड़ी की तलहटी में पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा वाणावर महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका ममता शर्मा एवं लोक गायक सतेंद्र कुमार ने फिल्मी गानों तथा पारंपरिक लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति करके दर्शकों का मन मोहा। ममता शर्मा के गीतों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। वहीं सतेंद्र कुमार ने बिहार के पारंपरिक गीतों पर लोगों को झुमाया। महोत्सव का उद्घाटन राज्य के अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जनजाति एवं कल्याण मंत्री रत्नेश सदा,जहानाबाद विधायक सुदय यादव,मखदुमपुर विधायक सतीश दास एवं जीप अध्यक्षा रानी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। वही इस मौके पर जहानाबाद के स्कूली छात्र छात्राएं एवं स्थानीय कलाकारों ने भी अपने गीतों पर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मंत्री ने बताया कि प्रभारी मंत्री बनने बाद पहली बार यहां आए है इसके विकास को लेकर जो भी हमसे बनेगा वो करेंगे। इसके लिए सरकर एवं संबंधित अधिकारियों से बात कर वाणावर के विकास के लिए प्रयास करेंगे। इधर इस अवसर पर सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि बराबर एक ऐतिहासिक जगह है और यहां जितना विकास कार्य होने चाहिए थे अब तक नहीं हुए हैं। इसके लिए नीति आयोग के चेयरमैन से मिलकर भी कहा था कि वाणावर को बुद्धा सर्किट से जोड़ने का आग्रह किया था। बुद्धा सर्किट से जुड़ जाने के बाद राजगीर के पर्यटक वाणावर आएंगे और यहां से बोधगया जाएंगे। सांसद ने बताया कि वाणावर को भारत के मानचित्र में जोड़ने का भी प्रयास कर रहे है ताकि इसका विकास और तेजी से हो सके।
Byte – रत्नेश सदा,प्रभारी मंत्री,जहानाबाद
चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, सांसद, जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment