मोतीपुर पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ, केंद्र की योजनाओं की दी गई जानकारी!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मोतीपुर प्रखंड के महमदा पंचायत के श्रीवास्तव चौक पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने के बाद केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने आम जन को संबोधित किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लगे विभिन्न स्टालों का केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए साथ ही सही व्यवस्था नहीं होने को लेकर नाराजगी प्रकट की।

कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्रीय योजनाओं से छूट लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना है।जनता में व्यापक उत्साह को देखते हुए आगामी 2024 में प्रचंड बहुमत से देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहती है।

बाइट: वीरेंद्र कुमार खटीक,
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री,भारत सरकार

Join us on:

Leave a Comment