रिपोर्ट- अमित कुमार!
दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की चौथी बैठक के दो दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से पर्सनली बात की है। इधर राहुल गांधी के फोन पर बातचीत के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सीएम हाउस पहुंचे और नीतीश कुमार से करीब आधे घंटे बातचीत की। दोनों के बीच सीट शेयरिंग और कैबिनेट विस्तार को लेकर बात हुई है।दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई है। हालांकि इस बात को लेकर जेडीयू के नेता फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बताया जा रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच मनमुटाव हो गया है जिसकी वजह से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के किसी भी कार्यक्रम में जाने से परहेज कर रहे थे इन सभी खबरों पर आज विराम लगता हुआ नजर आया क्योंकि तेजस्वी यादव आज खुद 10 सर्कुलर रोड अपने आवाज से निकलकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लगभग आधे घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत भी हुई.




