जमुई – 3 ट्रैफिक पोस्ट का डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल से बुधवार को शहर के तीन स्थानों पर ट्रैफिक पोस्ट चालू किया गया है। जिसका उद्घाटन डीएम राकेश कुमार एसपी शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बता दे की शहर में आए दिन जाम की समस्या से सहारवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस समस्या के निदान को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल से बुधवार को शहर के महिसौड़ी चौक, कचहरी चौक व खैरा के पास तीन ट्रैफिक पोस्ट का डीएम व एसपी ने संयूक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वालों को चुकाना होगा जुर्माना
शहर में बुधवार को ट्रैफिक पोस्ट चालू होने के बाद ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को अब जुर्माना देना होगा। हालांकि इसको लेकर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा पहले दिन ट्रैफिक नियम का उलंघन करने वाले वाहन चला रहे चालको को ट्रैफिक नियम पालन करने की जानकारी दी। साथ ही सख्त हिदायत दिया कि यदि दूसरे दिन ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया गया तो सख्ती से उन लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा।

byte-01 राकेश कुमार डीएम जमुई
byte-02 शौर्य सुमन एसपी जमुई

Join us on:

Leave a Comment