जहानाबाद- भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गाँधी का पुतला दहन!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन जहानाबाद अरवल मोड़ पर किया गया जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि तृणमूल कांग्रेस सांसद श्री कल्याण बनर्जी जी ने संसदीय इतिहास की सबसे शर्मनाक हरकत करते हुए राज्यसभा सभापति माननीय श्री जगदीप धनखड़ जी की बड़े ही अशिष्ट तरीके से मिमिक्री करते हुए मजाक उड़ाया और इस कुकृत्य का वीडियो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बनाया | जमीन से जुड़े किसान-पुत्र और साधारण परिवार से अपनी मेहनत और काबिलियत से राज्यसभा के सर्वोच्च पद तक पहुंचे माननीय श्री जगदीप धनखड़ जी का मजाक उड़ाते समय इनका एक्सप्रेशन, भाव-भंगिमा और तरीका कितना अभद्र, अशिष्ट, निंदनीय और शर्मनाक था, इसे पूरे देश ने देखा है। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के इस अपमान के विरोध में I.N.D.I. गठबंधन के सांसद राहुल गाँधी के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा देशभर में पुतला दहन करेगा।इसी के संदर्भ में आज I.N.D.I.Aगठबंधन के खिलाफ पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।
Byte – भाजपा नेता किसान प्रकोष्ठ

Join us on:

Leave a Comment