रिपोर्ट -पंकज कुमार
– जहानाबाद में हाई स्कूल के स्थानांतरण से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल का पठन पाठन पूरी तरह बाधित कर प्रधानाध्यापक सहित समस्त शिक्षक को बाहर रखा और जमकर बबाल काटा। मामला काको प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दमुहां का है। जहां राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दमुहां को हाई स्कूल में उत्क्रमण करना था। विभाग द्वारा निर्देश भी जारी किए गए थे। बाद में ग्रामीणों को पता चला कि हाई स्कूल दमुहां में न बनकर एनवां में हाई स्कूल बनाया जा रहा है। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि पूरा मानक के अनुसार यहां प्रयाप्त जमीन एवं स्कूल का अपना भवन भी है। लेकिन बीइओ के उदासीनता के कारण विद्यालय को यहां से दो किलोमीटर दूर एनवां में बनाया जा रहा है। जो हमलोग होने नही देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि खाता प्लॉट दमुहां का दिखाकर विद्यालय को एनवां में बनाया जा रहा है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि टाइम से हमलोग स्कूल खोलने आये थे लेकिन ग्रामीणों ने स्कूल खोलने नही दिया। ग्रामीणों का आक्रोश को देखते हुए इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी है। फिलहाल ग्रामीण विद्यालय खोलने नही दिया है जिससे बच्चों का पठन पाठन बाधित है। इधर विद्यालय में हंगामा की सूचना पाकर मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय को हाई स्कूल में उत्क्रमण करना था लेकिन नही हुआ जिसे लेकर ग्रामीणों के विद्यालय परिसर में धरना दे रखे है। विद्यालय का कार्य भी पूरी तरह से ठप कर दिए है।
Byte – पहलाद विश्कर्मा,ग्रामीण,(सर पर पगड़ी बांधे बुजुर्ग)
नीरज कुमार, ग्रामीण
संजीत कुमार,ग्रामीण
डॉ अमरेंद्र कुमार,प्रभारी प्रधानाध्यापक
मोहन चौधरी,बीईओ, काको प्रखंड, जहानाबाद




