रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
बेगूसराय में शराबबंदी के बीच नव वर्ष के मौके पर शराब बेचने के लिए भारी मात्रा में शराब की खेप लाइ जा रही हैं। पुलिस में नए साल में शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए लगातार शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर गिट्टी लोड ट्रक पर छुपाकर लायी गई 173 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है और ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बुधवार को सुबह उत्पाद विभाग पटना की टीम ने बेगूसराय शहर के हर हर महादेव चौक से गिट्टी में छुपाकर लाया गया शराब बरामद किया है। बताया जाता है कि पटना की टीम को सूचना मिली कि बेगूसराय में एक ट्रक पर शराब गिट्टी के नीचे छुपा कर लाया गया है। इसके बाद पटना से आई टीम ने नगर थाना क्षेत्र में अलका सिनेमा हॉल के समीप खड़े ट्रक में गिट्टी के नीचे से शराब की 173 कार्टून शराब बरामद किया गया है। इसके साथ ही गढ़पुरा थाना क्षेत्र से एक कार से करीब 10 कार्टून विदेशी शराब के साथ कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नए साल को देखते हुए लगातार पुलिस शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए छापेमारी कर रही है। इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के अलका सिनेमा हॉल के पास से एक ट्रक से 173 कार्टून शराब बरामद किया गया है वहीं का गढ़पूरा थाना क्षेत्र में भी एक कार से शराब बरामद हुआ है।
बाइट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




