कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। 20 दिसंबर बुधवार को सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र कॉलेज के प्लेग्राउंड में दिन के 11 बजे हॉफ मैराथन दौड़ में शामिल होकर “विकसित भारत 2047, युवाओं की आवाज़” की मुहिम में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम की शुरुवात हरी झंडी से प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा, नोडल पदाधिकारी डॉ. अखिलेंद्र नाथ तिवारी, एनसीसी पदाधिकारी डॉ. महेश प्रसाद, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. सीमा पटेल, डॉ. सोनल, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. सोमेश शशि और खेल प्रशिक्षक श्री भरत कुमार द्वारा किया गया। इसमें चार श्रेणियों में हॉफ मैराथन दौड़ हुआ। लड़कियों में प्रथम स्थान रिश्ता कुमारी, द्वितीय चंदा कुमारी और तृतीय स्थान रजनी कुमारी का रहा। लडको में प्रथम स्थान पिंटू कुमार, द्वितीय कृष्णा कुमार और तृतीय स्थान पर शेरू सुलेमानी आए। एनसीसी के दौड़ में प्रथम स्थान पर मुन्ना कुमार यादव, दूसरे स्थान पर अखिलेश यादव और तीसरे स्थान पर गौतम कुमार आए। बचे सभी छात्रों के रेस में प्रथम स्थान पर विष्णु कुमार, द्वितीय स्थान पर प्रिंस और तीसरे स्थान पर अमरजीत आए। महाविद्यालय के सभी छात्रों और छात्राओं ने विकसित भारत 2047 के सेल्फी प्वाइंट पर अपना फोटो भी लिया।




