रिपोर्ट = निभाष मोदी
स्टेट बार काउंसिल का चुनाव 25 पदों के लिए आज शांतिपूर्ण तरीके से सुबह के 10 बजे से प्रारंभ होकर 5 बजे शाम में संपन्न हुआ, इसके दावेदारों में पांच अधिवक्ता भागलपुर जिले व डीबीए भागलपुर से भी थे , इस मतदान कार्य के लिए डीबीए भागलपुर के सदस्यों के मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए थे इन बूथों पर डीबीए भागलपुर के 1923 सदस्य मतदाता कर्मियों ने अपना कीमती मतदान दिया, यह मतदान पटना के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के देखरेख में संपन्न की गई हालांकि यहां होने वाली वोटिंग के लिए डीबीए के प्रभारी अध्यक्ष मुक्ति प्रसाद सिंह को पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया था, मतदान के समय सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे वही मतदान केंद्र पर बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगी हुई थी चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई थी, वही सभी मतदान केदो पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे चुनाव की निगरानी और संचालन के लिए निर्वाचन कार्यालय पटना के सहायक पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा सहित आठ सदस्य की देखरेख में यह मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।




