“राम मंदिर की तरह ही बनेगा भव्य जानकी मंदिर”- कामेश्वर चौपाल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

राम मंदिर निर्माण अब अपने आख़री दौड़ में है, राम मंदिर में भगवान श्री राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर ट्रस्ट, रामायण रिसर्च कॉन्सिल और जानकी सखी समिति बिहार में जानकी मंदिर निर्माण की नींव रखेगी!
उक्त बातें राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी व रामायण रिसर्च कॉन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामेश्वर चौपाल, कॉन्सिल के राष्ट्रीय महासचिव सुशांत सरोज, ट्रस्टी रौशन जी व जानकी सखी समिति के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार रवि शंकर शर्मा के साथ मोकामा के विभिन्न पंचायत के मुखिया, पूर्व प्रमुख व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्री कामेश्वर चौपाल ने कही! जानकी सखी समिति के तहत आज मोकामा के मुखिया संघ अध्यक्ष और हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जानकी मंदिर निर्माण को लेकर अहम चर्चा की गई और आगे की कार्य योजना तय की गई!
जानकी मंदिर राम मंदिर की तरह और दिव्य हो इसपे सभी सहमत हुए! इस कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी में जानकी भव्य जानकी मंदिर और बेगूसराय के सिमरिया में हर की पैड़ी और राम पैड़ी के तर्ज पर जानकी पैड़ी का निर्माण किया जाना है!

बाइट :- कामेश्वर चौपाल, ट्रस्टी, राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र

बाइट – संजय कुमार
बाइट – पंकज कुमार

Join us on:

Leave a Comment