बेगूसराय- शराब माफिया ने सब इंस्पेक्टर को कार से रौंदा, दारोगा की मौत, एक जवान भी जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/प्रशांत कुमार

Breaking Begusarai

बेगूसराय में शराब माफिया का दुस्साहस, दारोगा की कार से कुचलकर हत्या कर दी वहीं एक जवान जख़्मी बताया जा रहा है! दारोगा को शराब माफिया ने कार से मारी ठोकर, दारोगा की मौत,नावकोठी में तैनात थे शहीद दारोगा खामस चौधरी, कार से शराब ढूलाई की सूचना पर थाना क्षेत्र के छतौना पुल पर होमगार्ड के 3 जवानों के साथ कार रोकना चाहा इसी दौरान शराब माफिया ने उड़ाया, भीषण टक्कर से नीचे जाकर पत्थर पर गिरने से खामस चौधरी की हुईं मौत, होम गार्ड का एक जवान भी बुरी तरह जख़्मी!
देर रात 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है, ज़ब शराब माफिया ने दुस्साहस करते हुए घटना को अंजाम दिया! इस बीच
एसपी योगेंद्र कुमार ने भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर भेजा है , घटना में प्रयुक्त कार पुलिस ने जब्त कर ली है, साथ ही कार मालिक को गिरफ्तार कर पुलिस सघन पूछताछ में जुटी है! वहीं शहीद दारोगा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकी जख़्मी होमगार्ड जवान भी सदर अस्पताल में ईलाजरत है!

Join us on:

Leave a Comment