सीतामढ़ी- हथियार सप्लायर कुख्यात पिंटू सिंह मुंगेर से गिरफ्तार,एक दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश!

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार!

:- बिहार के सीतामढ़ी की पुलिस ने कुख्यात अपराधी पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है सदर डीएसपी रामकृष्णा के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक मामलों के वांछित कुख्यात पिंटू सिंह की गिरफ्तारी बिहार के मुंगेर जिले से की गई है दरअसल वह सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र का निवासी है और वह अपने ससुराल मुंगेर से हथियार लाकर सीतामढ़ी में बदमाशों को उपलब्ध कराता था।उसके ऊपर जिले के अलग-अलग थानों में रंगदारी डकैती लूटपाट आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है जिसमें वह फरार चल रहा था जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में भी पिंटू सिंह का नाम शामिल था।सदर डीएसपी रामकृष्णा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी है।

बाइट:- Ramkrishna SDPO Sadar Sitamarhi

Join us on:

Leave a Comment