:- रवि शंकर अमित!
मोकामा टाल में जलजमाव को लेकर मुंगेर सांसद व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा को पत्र लिखकर जलजमाव वाले क्षेत्र में तुरंत टीम भेजने को कहा है!
सांसद ने पत्र में औटा, हाथीदह, मरांची और रामपुर डुमरा में जलजमाव पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा है कि ” 16 दिसम्बर को क्षेत्र का दौरा करने के क्रम में मैं जलजमाव कि समस्या से अवगत हुआ और आपको फोन पर इसकी जानकारी दी थी अतः अब इस आशय में तुरंत सक्षम पदाधिकारियों की एक टीम भेजे, औटा, हाथीदह, मरांची और रामपुर डुमरा में टाल क्षेत्र अन्य टाल क्षेत्र से नीचा होने के कारण जलजमाव की जो स्थिति बनी है उससे किसानों को शीघ्र मुक्ति मिले इसके लिए त्वरित एक टीम भेजने को सांसद ने कहा है!
सांसद ललन सिंह ने पत्र में कुछ जदयू कार्यकर्त्ताओं के नाम भी लिखे हैँ जिनसे आने वाली टीम को कोर्डिनेट कर काम करने को कहा गया है! पत्र के अनुसार औटा में सुबोध कुमार, हाथीदह में राजेश कुमार, मरांची में केदार सिंह, राम कुमार सिंह व पंकेश कुमार, बादपुर में गोपाल कुमार और रामपुर डुमरा में मुकेश कुमार से टीम संपर्क करे और मिलजुलकर टाल से जलजमाव की समस्या से किसानों को यथाशीघ्र निजात दिलाने की कोशिश करे!





