रिपोर्ट – अमित कुमार
आज नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक पर प्रदेश जनता दलों के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान. नीतीश कुमार का पोस्टर लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे नेता लगातार इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हो रहे हैं
उमेश कुशवाहा ने कहा कि सभी दलों के नेता बैठ रहे हैं और इस पर फैसला होगा उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री पद पर फैसला चुनाव के रिजल्ट के बाद लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले लोग एक साथ चुनाव लड़ेंगे उसके बाद भारतीय जनता पार्टी को 2024 में भारत की जनता चुनाव में सबक सिखाएगी और हम लोग मिलकर बीजेपी को हराएंगे
सम्राट चौधरी के द्वारा इंडिया गठबंधन पर दिया गया बयान को उन्होंने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है मैंने पहले ही कहा था कि उनकी इलाज मानसिक आरोग्यशाला में होनी चाहिए.
सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि जो लोग मीटिंग में शामिल है वह सभी लोग तय करेंगे और आपको इस पूरे मामले की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दे दे जाएगी.
बाइट उमेश कुशवाहा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष




