रिपोर्ट -प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में अलग अलग प्रखंड के 516 भुमिहीन परिवारों को बीच आज समारोह पूर्वक भूमि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने वासगीत का पर्चा दिया। पर्चा मिलने से भुमिहीन परिवारों में खुशी की लहर छा गई। मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार हर भुमिहीन परिवारों को वास के पर्चा दे रही है ताकि हर गरीब को घर के लिए अपनी जमीन हो सकें। इसके सरकार के स्तर पर सरकार के स्तर पर सर्वे करा कर पर्चा दिया जा रहा है। इस दौरान मंत्री ने आलोक मेहता ने विपक्ष द्वारा इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर सवाल उठाने पर भी जमकर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन का बैठक होना और कैंसल होना अपने कंफर्ट पर निर्भर करता है एक पार्टी का तो बैठक तो है नहीं कई पार्टियों का बैठक है, अलग-अलग तरह की व्यवस्था, अलग अलग तरह के कार्यक्रम है ,तो इस तरह के कार्य में समय लगता है कोई बड़ी बात नहीं है । रूटिंग एक्टिविटी है कैंसिल हुई है, फिर होगी। हर बैठक में सब लोग साथ हैं । किस बैठक में अपने साथ नहीं देखा, लगातार सब लोग हैं और नीतीश कुमार जी तो उसके ऑर्गेनाइजर है । तो फिर इस तरह की बातें बिल्कुल कुछ खास मीडिया के तरफ से ही आती है ,रियलिटी में ऐसी कोई बात नहीं है, विपक्ष के दर्द को दूसरे रूप में क्यों बियां कर रहे हैं । जब मीटिंग हो जाएगी तो विपक्ष का दर्द बढ़ जाएगा। यह जो है पॉलिटिकल बैंडेटा की वजह से ये सब हो रहा है। वही नितीश कुमार का बनारस में रैली को लेकर के मंत्री आलोक मेहता ने कहा राजनीतिक दुर्ग्रहा और पूर्वाग्रह से प्रभावित होकर यह उस पर काम करके कोई डेमोक्रेटिक आवाज को दबा नही सकती है । जनता वहां की जागरुक है , रैली हो कि ना हो लोग इस मुहिम में साथ है ।सुशील मोदी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए आलोक मेहता ने कहा सुशील मोदी जी ऐसा बयान देकर के अपने पोजीशन अपने पोजीशन को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि वह अपनी पार्टी में हासिए पल है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सवाल पूछने पर आलोक मेहता उससे बचते नजर आए।
बाइट- आलोक मेहता, मंत्री




