मुजफ्फरपुर- बस ने दो युवक को रौंदा,नशे की हालत में चालक गिरफ्तार, बस जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी


बिहार के मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर.
अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा .आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़ .नशे की हालत में पुलिस ने बस चालक को किया गिरफ्तार .घायल दोनों युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया आक्रोशित लोगो ने बस में तोड़फोड़ की। सड़क को जामकर हंगामा किया घायल दोनों युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को नशे के हालात में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बस को भी जप्त कर लिया है मामला अहियापु थाना इलाके का है आयुष अपने दोस्त गोलू के साथ पुलिस लाइन जा रहा था रास्ते में दादर पुल के पास एक अनियंत्रित बस बाइक में टक्कर मार दी जिस कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गई दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गए आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़शुरू कर दी और सड़क को जाम कर दिया मामले की सूचना थाना को दिया गया सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुची। आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त करवाया।

Join us on:

Leave a Comment