मुजफ्फरपुर- मोबाइल में मशगूल रह गए स्वास्थ्यकर्मी और कड़ाहते बच्चे ने तोड़ दिया दम

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पतालों के लापरवाही का मामला रुकने का नाम नही ले रही हैं एक ऐसा ही सनसनी खेज मामला सामने आया है जहाँ डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी तक मोबाइल देखने में मशगूल रहे और बच्चे के परिजनों की एक भी बात नही सुनी अंत में बच्चे ने दम तोड़ दिया …

जुरन छपडा स्थित केजरीवाल अस्पताल से इन दिनों लगातार लापरवाही का मामला सामने आने लगा है… जहाँ डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मोबाइल देखने में मशगूल रहते है और बच्चे मौत के मुँह में समा जाते हैं… परिजनों बच्चे की मौत के बाद डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी समेत पूरे अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी अस्पताल कर्मी डॉक्टर के लापरवाही से बच्चे की मौत हो गयी … जिसके बाद परिजनों ने जब आक्रोश दिखाने लगे तो डॉक्टर और अस्पताल कर्मी बगले झांकने लगे … आइये देखते हैं परिजनों ने कैसे और किस तरह से अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पर आरोप लगाए हैं ….

जब यह पूरा मामला अस्पताल प्रबंधन के पास पहुँचा तो अस्पताल प्रबंधक रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि इस पूरे मामले की जाँच कर जो इस मामले में दोषी पाये जाएंगे उन पर कड़ी कारवाई की जाएगी ….

मोबाइल देखने में मशगूल रहने की वजह से बच्चे की जान चले जाने का आरोप डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पर लगता है तो ऐसे मामले में कठोर कारवाई होनी चाहिए ताकि ऐसा कर्तब्यहीनता अस्पताल में कोई दिखाने की कोशिश दुबारा नही कर सके

मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी

Join us on:

Leave a Comment