रिपोर्ट- निभाष मोदी
हिंदी म्यूजिक एल्बम मेरे हमसफर हुआ रिलीज, खूबसूरत गाने को आवाज दिया है भागलपुर के मनीष चौधरी ने
भागलपुर ने फिल्म इंडस्ट्रीज को एक से बढ़कर एक कलाकार दिए हैं जो कई बड़े फिल्मी पर्दों से लेकर टीवी सीरियल एल्बम में अपना उम्दा प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिए हैं फिर आज एक हिंदी म्यूजिक एल्बम का भागलपुर के कलाकारों ने अनूठी प्रस्तुति दी है,
एफएसएफ स्टूडियो द्वारा हिंदी म्यूजिक एल्बम मेरे हमसफर आज रिलीज हो गई ,पहले इस एल्बम के पोस्टर को रिलीज किया गया फिर इस गाने को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, इस बेहतरीन गाने को आवाज दिया है भागलपुर के मशहूर कंपोजर व गायक कलाकार मनीष चौधरी ने, इस हिंदी म्यूजिक एल्बम मेरे हमसफर के निर्देशक सोमेश यादव ने बताया कि इस गाने को लगातार दो दिनों तक रांची की वादियों में शूटिंग की गई, इस गाने के गीतकार रविंद्र जैन के साथ काम कर चुकी कल्याणी साहदेव है साथ ही म्यूजिक से इस गाने को सजाया है सीमेडु मीडिया स्कूल पुणे में फार्मर फैकल्टी साउंड इंजीनियर रहे दीक्षित जायसवाल ने साथ ही एडिटिंग का काम बिट्टू यादव और को प्रोड्यूसर के रूप में मिथिलेश व सोमेश ने किया है प्रोड्यूसर आभा कुमारी और पब्लिसिटी डिजाइन सावन जीएफएक्स ने अपना भरपूर योगदान दिया है।
इस खूबसूरत हिंदी म्यूजिक एल्बम मेरे हमसफर की सफलता के लिए भागलपुर विधायक अजीत शर्मा अमित जैन राजेश सिंह शहर के दर्जनों कलाकारों ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह काफी सराहनीय कदम है, वही सोमेश ने बताया कि एल्बम को एस फाइव एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है , देखें इस खूबसूरत हिंदी म्यूजिक एल्बम मेरे हमसफर. ….




