नालंदा – मुखिया के घर भीषण चोरी, लाखों किया साफ!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

नालंदा : देर रात सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूर नगर मोहल्ले में बीजेपी नेता सह बिंद प्रखंड के कथरही पंचायत के मुखिया अनिल मुखिया के घर अज्ञात चोरों ने बड़े ही आराम से करीब 4 घंटे तक भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में पीड़ित अनिल मुखिया ने बताया कि छठ पूजा को लेकर वह अपने परिवार के साथ अपने पंचायत में गए हुए थे। जिसके कारण मंसूरनगर मोहल्ले स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने भीषण घटना को अंजाम देते हुए 64 हजार नगद,महंगे आभूषण,बर्तन समेत 35 लाख के ऊपर हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोरों ने सभी गोदरेज को बेड पर रखकर बड़े ही आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह इस बात की जानकारी मोहल्लेवासियों को हुई। जिसके बाद इसकी सूचना पंचायत के मुखिया को दी गई। हालांकि वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है जिसमें चोरी की वारदात रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। फिलहाल सोजना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

बाइट।अनिल मुखिया पीड़ित
बाइट।अजय पासवान पार्षद प्रतिनिधि

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment