सीतामढ़ी-कार बस की जबरदस्त भिडंत चिकित्ससमेत 3 लोग जख्मी!

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार

सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर कार और बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई इस घटना में कार पर सवार डॉक्टर तथा उनके ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गए वही बस पर सवार एक बच्चा भी इस दुर्घटना में जख्मी हुआ है सभी घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा के पास हुई है कार मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर आ रही थी जबकि बस सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी इसी दौरान दोनों के बीच भिडंत हो गई घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है वही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है डॉक्टर समस्तीपुर जिला के निवासी हैं उनका नाम जितेंद्र कुमार बताया जा रहा है चिकित्सक जितेंद्र अपने ड्यूटी पर अपने गृह जिला समस्तीपुर से सीतामढ़ी है किसी दौरान लगमा में उनकी कार बस से टकरा गई है फिलहाल पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त कार को जप्त कर लिया है वहीं बस को भी जब्त करने की कारवाई की जा रही है।

बाइट :- चिकित्सक।

बाइट :- पुलिस।

Join us on:

Leave a Comment