लखीसराय हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय।एक ही परिवार के छह लोगों की अंधाधुंध फायरिंग मामले में एसआईटी की टीम ने एक लाइनर राजन पासवान और मुख्य आरोपी आशीष चौधरी का सहयोगी उमेश साव को गिरफतार कर लिया है।साथ हीं घटना में प्रयुक्त हथियार और कारतूस एवं दस खोखा को भी बरामद किया है।डीआईजी संजय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 20 नवंबर को सुबह छठ घाट से लौट रहे एक ही परिवार के छह सदस्यों पर आशीष चौधरी अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।इस घटना में चंदन झा, राजनंदन झा की मौत ईलाज के दौरान लखीसराय सदर अस्पताल में हो गई जबकि दूर्गा झा की मौत ईलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में हो गया। जबकि तीन लोग ईलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती है।डीआईजी ने बताया कि आरोपी आशीष चौधरी के घर से एक डायरी मिली है,जिसमें आशीष चौधरी ने दूर्गा झा के साथ प्रेम कहानी और वेवफाई की कहानी लिखा हुआ है। डीआईजी ने बताया कि दूर्गा का किसी और से प्रेम -प्रसंग चल रहा था।जोकि आशीष को नागवार गुजरा।और 20 नवंबर की सुबह इस बड़ी वारदात का अंजाम दिया है। हालांकि मृतक के परिजन का आरोप है कि दो साल पूर्व इस घटना का लिखित आवेदन कबैया थाना को दे रखा था। लेकिन कबैया पुलिस के द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। डीआईजी संजय कुमार सिंह ने कहा कि अभिलेख को देखकर दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – संजय कुमार सिंह, डीआईजी।

Join us on:

Leave a Comment