नालंदा- जुआ खेलने के दौरान बात बात में युवक को मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार

नालंदा -वेना थाना क्षेत्र इलाके के अरौत गांव में मामूली से विवाद को लेकर बदमाश ने एक युवक को सिर में गोली मार दिया। गोली लगने के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। वही जख्मी युवक की पहचान अरौत गांव के निवासी दुर्गा चौहान के 22 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में जख्मी व्यक्ति के भाई प्रेम कुमार ने बताया कि घर पास बने मंदिर पीछे अपने तीन चार दोस्तों के साथ जुआ खेल रहे थे। उसी समय गांव के ही बदमाशों ने हाथ में पिस्तौल लेकर हंसी मजाक के करने लगा उसके बाद बात-बात में गोली चल गई। जिससे युवक के सिर में गोली लग गया और वह गंभीर जख्मी हो गए। गोली की आवाज सुनते हैं गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए उन्हें पटना लेकर चले गए। पड़ोसियों ने बताया कि बदमाश हमेशा गांव में गाली गलौज और झगड़ा करने के नियत से लोगों को प्रताड़ित करते रहता है। घटना के संबंध में वेना थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है पुलिस अरौत गांव में घटनास्थल पर जाकर जांच प्रक्रिया करने में जुट गई है।

बाइट।जख्मी के परिजन

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment