40 लाख की ठगी के मामले में लखीसराय DTO गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा

लखीसराय डीटीओ आवास पर छापेमारी, डीटीओ गिरफ्तार

लखीसराय से बड़ी खबर है जहां कैमूर डीएसपी शिवशंकर कुमार के नेतृत्व में कैमूर पुलिस की टीम ने लखीसराय डीटीओ आवास पर छापेमारी कर डीटीओ जियाउलल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार डीटीओ जियाउलल्लाह पर कैमूर कैमूर थाना कांड संख्या 794/23 दर्ज है। बताया जाता है कि डीटीओ जियाउलल्लाह पर एक यूवक से बालू बंदोबस्ती के नाम पर 40 लाख धोखाधड़ी का आरोप है। फिलहाल कैमूर पुलिस कबैया थाना क्षेत्र ईलाके से गिरफ्तार डीटीओ जियाउलल्लाह को अपने साथ गिरफ्तार कर ले गई है। हालांकि कैमूर डीएसपी शिवशंकर कुमार कुछ भी बताने से इंकार किया है।

Join us on:

Leave a Comment