चोरी की आठ बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह का चार शातिर बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय।सूर्यगढ़ा थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। सूर्यगढ़ा थाना पुलिस की टीम ने किउल थाना क्षेत्र के कई गांवो में छापेमारी कर चोरी के आठ मोटरसाइकिल के साथ बाइक चोर गिरोह के चार शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस बाइक चोर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि क्राइम कंट्रोल को लेकर दैता बांध के समीप पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी वक्त पल्सर मोटरसाइकिल पर दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवक को पड़कर जब पूछताछ की तो दोनों ने चोरी की बाइक की बात कह गाड़ी छोड़ने के लिए पुलिस को प्रलोभन देना चाहा। जब पुलिस ने दोनों से कड़ी पूछताछ की तो इसके निशानदेही पर किउल थाना क्षेत्र निवासी सिपक कुमार और पंजाबी कुमार को गिरफ्तार किया। उनलोगों के निशनदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल आठ मोटरसाइकिल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बरामद सभी मोटरसाइकिल नालंदा और शेखपुरा जिला का बताया जाता है। गिरफ्तार सचिन, सनी, सिपक और पंजाबी और इनके गिरोह के द्वारा बाइक की छिनतई कर शराब कारोबार में में इस्तेमाल करता था। छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment