रिपोर्ट :- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के द्वारा भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन शहर के जीडी कॉलेज में किया गया। इस महा पंचायत का उद्घाटन भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने दीप जलाकर किया। इस महापंचायत में बेगूसराय ही नहीं बल्कि बिहार और बिहार के बाहर के लोग शामिल हुए जहां हजारों की भीड़ में मंच से सवर्ण को एकजुट होने की अपील की गई । राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि बिहार में कोई भी दल हो चाहे बीजेपी हो कांग्रेस को राजद हो जदयू हो जो सिर्फ सवर्ण वोट लेने का काम किया है लेकिन उनके हक की बात किसी ने नहीं की है। बिहार के आधा दर्जन लोकसभा सीट परंपरागत रूप से सवर्ण की थी उसे भी छीन लिया गया है, अब बेगूसराय मुंगेर नवादा जैसे भूमिहार बहूल सीट पर नजर है लेकिन भूमिहारों की एकजुटता की वजह से ही अब राजद भाजपा और अन्य दल परशुराम जयंती और स्वामी सहजानंद की जयंती मनाने में जुटी है।

इस दौरान महापंचायत को कमजोर करने के लिए का आरोप भाजपा पर लगाते हुए कहा कि महापंचायत का आयोजन पहले से तय था लेकिन आज भाजपा ने मुजफ्फरपुर में गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम कर लिया है। सवर्ण समाज अब अपने हक के लिए काम करेगी ना कि किसी का वोट बैंक बनकर रह जाएगी। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह जातीय जनगणना नहीं है जो लोग वोट बैंक थे उनकी आबादी को बढ़ा दिया गया और अन्य को घटा दिया गया है। इस जातीय जनगणना से कोई भी जाति खुश नहीं है यह सामाजिक गणना नहीं है।
बाईट- आशुतोष कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच




