बक्सर- धर्म अपनाने के लिए है राजनीती के लिए नही- अशोक चौधरी!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना,कहा

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना,कहा धर्म अपनाने के लिए है राजनीती के लिए नही
बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी एक दिवसीय दौरे पर बक्सर जिला अतिथि गृह में पहुँचे. जंहा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, 25 जनवरी को राम लला आ रहे है. जिनका दर्शन करने के लिए मैं भी जाऊंगा. लेकिन दुखद है कि धर्म को अपनाने की जगह भारतीय जनता पार्टी के नेता इस पर राजनीति कर रहे है. देश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर आई थी. लेकिन दोनों मुद्दे पर काम करने के बजाए टिका, टोपी, चंदन, रुद्राक्ष को हथियार बनाकर लोगो को गुमराह कर रहे है. 500 रुपये वाला गैस सिलेंडर 12 सौ में मिलने लगा. 65 रुपये के अरहर का दाल आसमान छूने लगा. बेरोगरो कि लंबी कतार लग गई है. लेकिन बीजेपी लोगो को धर्म मे उलझाकर रख दी हैं.
वही उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में पिछड़े समाज के लोगो को मुख्य धारा में लाने के लिए जितना काम होना चाहिए था उतना नही हुआ. इस समाज के लोगो के उत्थान के लिए मात्र 40-48 करोड़ का ही बजट बनाया जाता था. लेकिन 2005 में जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का बागडोर संभाला तो 2007 में कल्याण विभाग बनाया और आज पिछड़े समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए, एक हजार आठ सौ 82 करोड़ का बजट बनाया है. जिससे कि इस समाज के लोगो का भी उत्थान हो सके. लेकिन इस देश मे कुछ राजनीतिक पार्टी के नेता आरक्षण पर भी टिका टिपण्णी कर रहे है. 26 नवम्बर को जदयू राजधानी पटना में भीम संसद का आयोजन करेगी, जिसका निमंत्रण देने के लिए आज हम बक्सर आये हुए हैं.
गौरतलब है की 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओ ने पूरे दमखम के साथ मतदाताओ को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है.
बाईट-अशोक चौधरी भवन निर्माण मंत्री बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment