रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जो अपने विभाग बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं एक बार फिर उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग शिक्षक नियुक्ति को लेकर सवाल उठा रहे हैं वह लोग बताएं कि जहां 2 करोड युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था उसका क्या हुआ उन्होंने इसको लेकर मीडिया पर भी सवाल किया और कहा कि जो सही है उसे मीडिया दिख नहीं रही है मीडिया को सही दिखाने की हिम्मत नहीं है हालांकि उसे दौरान एक और वाक्या कमरे में कैद हुआ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जब मीडिया को बयान दे रहे थे तभी पैरामेडिकल के अभ्यर्थियों ने अपनी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री को घेर लिया और शिकायतों की झड़ी लगा दी जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों को काफी समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन अभ्यर्थी मंत्री की बातों से सहमत नहीं दिखे पैरामेडिकल के अभ्यर्थी अपनी समस्या बता रहे थे जबकि शिक्षा मंत्री शिक्षक बहाली का उदाहरण दे रहे थे देखिए शिक्षा मंत्री ने क्या कहा
बाइट चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री बिहार




