माप-तौल विभाग ने गड़बड़ी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार कि रिर्पोट


बक्सर जिला प्रशासन जहां एक तरफ भ्रष्टाचार को मुक्त करने को लेकर कमर कसी हुई है तो दूसरी तरफ माप-तौल विभाग ने घटतौली करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बक्सर माप-तौल विभाग के निरीक्षक अनवर करीम के नेतृत्व में बक्सर के इटाड़ी बाजार में अभियान चलाकर कई दर्जन दुकानदारों के तराजू की जांच की गई। साथ ही बिना निबंधन के तराजू का उपयोग कर रहे दुकानदारों को नोटिस दिया गया हुए इस कार्रवाई को लेकर कम तौलने वाले दुकानदारों में भगदड़ सा मच गया और दुकान छोड़कर भागने लगे, नोटिस के माध्यम से दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि सभी दुकानदार अपने-अपने दुकान पर रखे तराजू का निबंधन करा लें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा। नोटिस जारी करने के साथ ही दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया गया। अगर एक सप्ताह के अंदर तराजू का निबंधन दुकानदार नहीं कराते हैं तो उनपर कार्रवाई किया जाएगा। माप-तौल निरीक्षक अनवर करीम ने खास तौर पर बताया कि जो भी दुकानदार को अगर नया कांटा खरीदना है तो वह माप तौल द्वारा प्रमाणीत ड़ीलर से हि कांटा ले नही तो दोनों पर कार्यवाई होगी। उपरोक्त हुए पूरी कार्रवाई पर पीड़ित ग्राहकों में खुशी की लहर है और माप-तौल विभाग को धन्यवाद भी दिए
बाईट-स्थानीय ग्राहक

Join us on:

Leave a Comment