उत्तर प्रदेश से सटे कैमूर में 2 बार लगे भूकंप के झटके, डर से कांपे लोग

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर : शुक्रवार की रात कैमूर के कई प्रखंडो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. झटका इतना जोरदार था कि लोग घरों से बाहर निकल गए. जिला मुख्यालय भभुआ तथा पश्चिमी प्रखंड समेत कैमूर के कई प्रखंडों में तेज झटके को लोगों ने महसूस किया है. कैमूर जिला मुख्यालय बिहार के कैमूर जिले से सटे उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर कैमूर जिला स्थित है। कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में भी भूकंप के तेज झटकों से धरती हिल उठी है.अगर बात की जाए कैमूर की तो, कैमूर में रात के करीब 11 बजकर 32 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए हैं. जानकार बता रहे हैं कि इसका केंद्र नेपाल था.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता करीब 6.4 मापी गई है. ये भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था. बता दें कि बिहार नेपाल से सटे होने के कारण यहां के लगभग जिलों में लोगों ने इसे महसूस किया है. बिहार के कैमूर (भभुआ) मुख्यालय में झटके को महसूस करते ही लोग घरों से बाहर आने लगे.

भभुआ जिला मुख्यालय निवासी तथा जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अश्वनी चौबे झब्लू, तथा जिले के अग्रणी व्यवसाई व समाज सेवी तरुण सिंह ने बताया कि रात के करीब 11 बजकर 32 मिनट पर धरती हिली. ये कंपन दो बार महसूस किए गए. कंपन इतनी तेज थी कि बेड तक हिलने लगी. ऐसे में सभी लोग पूरे परिवार के साथ घरों से बाहर निकलकर इकट्ठा हो गए।

Join us on:

Leave a Comment