रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!
बड़हिया नगर के वार्ड नम्बर 20 प्रखंड मुख्यालय मोड़ के समीप बंधन बैंक के नए शाखा का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे बीडीओ प्रतीक कुमार, आरओ रवि कुमार, बैंक के क्लस्टर हेड सुमित कुमार,नगर उपाध्यक्ष गौरव कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र के दौरान बीडीओ प्रतीक कुमार ने कहा कि बंधन बैंक निजी क्षेत्र में एक विश्वसनीय बैंक बनकर सामने आया है। जो ग्रामीण क्षेत्र के छोटे छोटे व्यापारियों, उद्यमियों और किसानों को सहजता के साथ ऋण उपलब्ध कराने और ऋण के माध्यम से विकास की गति प्रदान करने में कारगर साबित होगा। वहीं बैंक की क्लस्टर हेड सुमित कुमार ने कहा कि बड़हिया में बंधन बैंक के शाखा खुलने के बाद क्षेत्र के छोटे व्यापारियों, उद्यमियों, किसानों और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा।




