प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में नशेड़ी पदार्थ के कारोबारी की हत्या करने की साजिश कर रहे दो अपराधी गिरफ्तार
बेगूसराय में दो नशेड़ी पदार्थ के कारोबारी की हत्या करने के लिए पहुंचे दो कुख्यात अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गिरफ्तार बदमाश खगड़िया जिले के रहने वाले हैं । एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कुख्यात बदमाश शंकर यादव की दोस्ती बेगूसराय जेल में सोनू कुमार से हुई थी । शंकर यादव पर करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं । शंकर यादव हत्या के मामले में 7 साल की सजा काटने के बाद दो-तीन माह पहले जेल से बाहर आया था। बताया जाता है की जेल में बंद सोनू कुमार स्मैक का कारोबार करता है और खगड़िया में उसके दो प्रतिद्वंद्वी भी बिट्टू और पिंटू भी स्मैक का कारोबार करता है। सोनू अपने दोनों प्रतिद्वंद्वी की हत्या करवाने के लिए शंकर यादव को दो लाख रुपए की सुपारी दी थी। शंकर यादव खगड़िया के दोनों कारोबारी जब बेगूसराय पहुंचते तो उसकी हत्या करता लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने एन एच 31 पर घेराबंदी कर शंकर यादव और उसके भाई सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से दो पिस्टल ,एक पिस्तौल ,35 कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी ने कहा की इसकी जानकारी खगड़िया पुलिस को भी दी गई है पुलिस वहां भी अपने स्तर से जांच पड़ताल कर कार्रवाई कर रही है। इसकी गिरफ्तारी से दोहरी हत्याकांड की वारदात टल गई है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




