राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ, मार्च पास्ट एवं रन फॉर यूनिटी का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी


आज दिनांक 31.10.2023 को क्षेत्रक मुख्यालय, स. सी. बी. मुजफ्फरपुर, में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ, मार्च पास्ट और रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रक मुख्यालय, स. सी. बी. मुजफ्फरपुर के बलकर्मीयों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया I इस कार्यक्रम के दौरान श्री दीपक कुमार भा.पु.से. उपमहानिरीक्षक मुजफ्फरपुर के द्वारा सभी कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई तथा इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता के संदेश को पूरे देश में फैलाना के बारे में बताया | जिससे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में मदद मिलेगी I

Join us on:

Leave a Comment