पंकज कुमार जहानाबाद ।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिकरिया में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक सह बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री धीरज कुमार ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने किया।उन्होंने विश्वकर्मा योजना के बारे में पार्टी पदाधिकारी को जानकारी दिया। माननीय विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा ने विश्वकर्मा योजना के बारे में पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री एवं मोर्चा के पदाधिकारी को विशेष जानकारी दीए। उन्होंने बताया कि इस योजना से 18 जातियों के लोग लाभान्वित होंगे आप लोग इसे गांव गांव तक प्रचारित कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने का कार्य करें ताकि विश्वकर्मा का कार्य कर रहे लोग लाभान्वित हो। साथ ही साथ बुथ सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी मिलकर जहां-जहां अभी बुथ अध्यक्ष नहीं बने हैं उन्हें जल्द से जल्द बुथ अध्यक्ष बनाकर प्रदेश को सूचित करें ताकि आने वाले चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिल सके। इस कार्यक्रम में पार्टी के अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार बिंद जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, शैलेश कुमार, कृष्ण मुरारी गुड्डू , मंजू देवी, जिला मंत्री बृजेश कुमार, मनोज पासवान, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार,जेपी केसरी मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार, हरेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, विश्वनाथ कुमार दास मोर्चा अध्यक्ष विनोद शर्मा, रविंद्र पासवान, अरविंद शर्मा, राम ध्यान शर्मा, गोपाल कुमार, अजय विश्वकर्मा, रामशुभग सिंह , सबलराज एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं मंडल के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




