रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
नालंदा : राजद मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और युवा अध्यक्ष मनोज यादव एकंगरसराय प्रखंड के जमुआवा पंचायत पहुंचे। जहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव के मातमपुर्सी में शामिल हुए मृतक के आश्रितों से मुलाकात की। वहीं नीतीश कुमार के द्वारा मदरसे के पुनर्निर्माण के लिए दिए गए 30 करोड़ को लेकर प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हमारे सरकार सभी धर्म के मानने वाले लोग है। उन्होंने कहा की राज्य की सरकार विद्यालय के साथ-साथ मदरसे का भी निर्माण कराती है। मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने गिरिराज सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह भाषाई आतंकी है और भाषाई आतंकी की प्रवृत्तियां समाज में नफरत फैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल आतंकी दल है।
दरअसल पिछले दिनों नालंदा जिले में रामनवमी के दौरान हुए उपद्रव में बिहार शरीफ में मदरसा अजीजिया को हवाले कर दिया था उसी के पुनर्निर्माण को लेकर नितीश सरकार ने 30 करोड़ दिया है। इसी को लेकर भाजपा लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है।
बाइट।शक्ति सिंह यादव मुख्य प्रवक्ता
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




