पंकज कुमार जहानाबाद ।
भारतीय जनता पार्टी के बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ प्रमोद चंद्रवंशी जी जहानाबाद जिले के घोसी विधानसभा के हुलासगंज प्रखंड के रुस्तमपुर एवं प्राणबीघा गांव में अति पिछड़ा समाज के साथ बैठकर उनके समस्या को सुना साथ ही सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी । ग्रामीणों द्वारा नल से जल की समस्या से माननीय विधान पार्षद डॉ प्रमोद चंद्रवंशी जी को अवगत कराया जिसे उन्होंने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन एवं हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस संवाद कार्यक्रम में इनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कबींद्र प्रजापति जी जिला मंत्री विजय कुमार सत्कार ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव चौहान एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




