नालंदा पहुँचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ स्टूडेंट्स को दिए कई टिप्स!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

:भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को बिहार की अपनी पहली यात्रा पर राजगीर के नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां विश्वविद्यालय के कुलपति अभय कुमार सिंह ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अंगवस्त्र और मेमेंटो देकर सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति पत्नी डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ के साथ नवनिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय के भ्रमण पर नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां वह छात्रों और प्राध्यापकों के साथ संवाद किया। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावे कई देश विदेश के छात्र छात्राएं शामिल हुई। पहली बार नालंदा यूनिवर्सिटी आकर काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने राजगीर की वादियों के बारे में भी चर्चा की। छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा को लेकर कई टिप्स भी दिए। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक गुरु के रूप में छात्र छात्राओं के द्वारा पूछे गए सवाल पर सरलता पूर्वक जवाब दिया। वही उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संवैधानिक संस्था पर किये जाने वाले टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जाहिर की। नालंदा के अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संवैधानिक संस्था पर टिप्पणी करने का आचरण हमारी सांस्कृतिक धरोहर के विपरित है। ऐसा जो भी कर रहें है चाहे जाने व अनजाने देश का बहुत बड़ा अहित कर रहें है। हमारा संकल्प है कि हम मर्यादित आचरण का पालन करें। जो व्यक्ति जितने बड़े पद पर हो उसका आचरण उतना हीं मर्यादित होना चाहिये। कोई भी अमर्यादित टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है।

बाइट।जगदीप धनकर उप राष्ट्रपति
बाइट।स्टूडेंट्स
बाइट।स्टूडेंट्स

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment