रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित जगदंबा पब्लिक स्कूल के समीप देर शाम को लाइन ठीक करने के दौरान ट्रांसफार्मर पर चढ़ा मानव बल की करंट लगने से मौके पर हीं मौत हो गई।मृतक की पहचान डुमरी वार्ड संख्या तीन के फुचन राम के 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार राम के रूप में हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों एवं परिजनों ने मुख्य सड़क एनएच 80 को जाम कर जमकर हंगामा किया बताया जाता है कि मानव बल राजकुमार राम ट्रांसफार्मर का फयूज ठीक करने चढ़े थे,तभी सब स्टेशन से लाइन चालू कर दिया। जिस कारण करंट से उसकी मौत हो गई।मृतक का शव लगभग काफी देर तक ट्रांसफार्मर पर झूलता रहा है।घटना स्थल पर काफी देर से कोई पदाधिकारी के नही पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोशित हो गए । हालांकि सूचना मिलते हीं एएसपी रौशन कुमार बड़हिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार व बीडीओ प्रतीक कुमार पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर 3 घंटे के बाद जाम हटवाया।




